ad

World’s largest population: चीन को पछाड़ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना भारत, जानें कितनी है आबादी?



संयुक्त राष्ट्र के हाल के डेटा के अनुसार भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी डेटा के अनुसार,भारत की आबादी 142.86 करोड़ तक पहुँच गयी है।

भारत अब आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या डेशबोर्ड के अनुसार, चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।
    
भारत में 16-64 साल की आयु की आबादी सबसे अधिक:

संयुक्त राष्ट्र के डेटा के अनुसार, भारत में 16-64 साल के बीच की आबादी सबसे अधिक 68% प्रतिशत है। यह रिपोर्ट '8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइसेज' के तहत जारी की गए हैं, जो बढ़ती जनसंख्या की चिन्ता की पहचान करता है।

व्यू रिसर्ज सेंटर के डेटा के अनुसार 1950 के बाद से भारत की जनसंख्या में एक अरब से अधिक की वृद्धि हुई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी 1 साल में 1.56 फीसदी बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार अब चीन के मुकाबले भारत लगभग 29 लाख अधिक है।

सबसे अधिक आबादी वाले तीन देशों के नाम

भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। वहीं चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है, जबकि यूएसए सर्वाधिक जनसंख्या के मामले में तीसरे नंबर पर है। विभिन्न एजेंसियों का अनुमान है कि भारत की जनसंख्या लगभग तीन दशकों तक बढ़ती रहने वाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की आधी आबादी 30 वर्ष से कम आयु की है। आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।

कैसे बढ़ रही है वैश्विक आबादी?

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भविष्य की जनसंख्या वृद्धि भविष्य की प्रजनन दर पर निर्भर करती है। द वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रास्पेक्ट्स (2022) के अनुसार वैश्विक प्रजनन क्षमता 2021 में प्रति महिला 23 बच्चों से कम होकर 2050 में 21 हो जाएगी।

साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व स्तर पर जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 2019 में 72.8 वर्ष से बढ़कर 2050 में 77.2 वर्ष होने की उम्मीद है।

वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय प्रवास जन्म या मृत्यु की तुलना में जनसंख्या परिवर्तन में एक छोटा मानक है।
लेकिन फिर भी कुछ देशो में आबादी के बढ़ने में प्रवासन एक प्रमुख कारण है।

संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट हाइलाइट्स 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2023 के मध्य तक वैश्विक आबादी 8.045 अरब तक पहुँच जाएगी। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष चीन की आबादी 1960 के बाद पहली बार कम हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका में भी आबादी के बढ़ने की प्रवृति देखी जै रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि  अफ्रीका महाद्वीप में 2100 तक जनसंख्या में 390 करोड़ की वृद्धि दर्ज होगी। 

इस रिपोर्ट के अनुसार, 10 मिलियन से अधिक आबादी वाले यूरोप के 8 देशों की जनसंख्या में पिछले एक दशक में गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट के अनुसार जापान में 2011 और 2021 के बीच 30 लाख से अधिक लोगों की जान गई है। रिपोर्ट से अनुमान लगाया गया है की वैश्विक आबादी में केवल 2090 के दशक में गिरावट देखी जा सकेगी।

 संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं की औसत आयु 74 साल और पुरुषों की 71 साल है। चीन में महिलाओं की औसत आयु 82 साल और पुरुषों के 76 साल है।












Post a Comment

0 Comments