ad

Thyroid Symptoms: थायराइड के ये सिग्नल होते हैं शुरुआती लक्षण, नजर अंदाज करने पर उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान




थायराइड की समस्या लगातार लोगों में फैलती जा रही है। खासकर महिलाएं थायराइड विकार का शिकार बहुत आसानी से हो जाती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को थायराइड की समस्या नहीं होती है। पुरुषों में भी थायराइड का स्तर असामान्य हो सकता है और परेशानी पैदा कर सकता है। 

थायराइड का बढ़ना या कम होना ही एकमात्र समस्या नहीं है। बल्कि इससे कई अन्य समस्याएं भी होती हैं। कुछ लोगों को मोटापे से जूझना पड़ता है, जबकि कुछ लोग तेजी से पतले होने लगते हैं। कई लोग शरीर में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये बदलाव इस बात का संकेत हैं कि शरीर में थायराइड का स्तर असामान्य हो रहा है।

भूख

जब थायरॉइड कम होता है, तो भूख बढ़ जाती है। भूख बार-बार लग सकती है और वजन बहुत तेज़ी से घटता है। अगर वजन से जुड़ी कोई असामान्य स्थिति दिखे, तो थायरॉइड की जाँच करानी चाहिए।

दर्द

थायरॉइड मांसपेशियों को भी प्रभावित करता है। जब यह असामान्य हो जाता है तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और दर्द भी होता है। कई बार मूड स्विंग की शिकायत भी होती है और बहुत ज़्यादा पसीना भी आता है।

चेहरे पर सूजन

हाइपोथायरायडिज्म के मामले में बाल और त्वचा भी प्रभावित होती है। इस स्थिति का सामना करने वाले लोगों के बाल तेज़ी से झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने के अलावा चेहरे पर सूजन भी असामान्य थायरॉयड का संकेत देती है। अत्यधिक पसीना आना और थकान भी थायरॉयड के असामान्य स्तर का संकेत देती है।

मसल्स में अकड़न

थायरॉइड की वजह से मांसपेशियों में तनाव बढ़ जाता है। दिल की धड़कन भी ऊपर-नीचे हो सकती है। मांसपेशियों में अकड़न महसूस हो सकती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। 

इन चीजों से रहे दूर

अगर शरीर में थायरॉइड असामान्यता के लक्षण दिखाई दें तो कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना फायदेमंद होता है। जिसमें सोयाबीन शामिल है। थायरॉइड होने पर सोयाबीन या सोयाबीन से बने उत्पाद न खाना ही बेहतर है।



Post a Comment

0 Comments