ad

एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी



इमली का स्वाद हम सभी जानते ही हैं। खट्टी - मीठी इमली तो हम बचपन से ही खाते आ रहे हैं। यह इमलियां आज हर घर के रसोई में देखने को मिल जाती हैं। 

क्या आप जानते हैं? इमली हर घर तक कहां से आती है?
तो आपको बता दूं ये खट्टी - मीठी इमलियां भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर जिले से आती है। यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा इमली मंडी है। इस मंडी में लगभग करोड़ों रुपए तक का कारोबार चलता है। बस्तर की इमली थाईलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका सहित खाड़ी के कई देशों तक हर वर्ष भेजवाई जाती है। सैकड़ों टन इमली की खपत विदेशों में होता है। कुछ समय पहले तक यह बस्तर की इमली पाकिस्तान भी भेजी जा रही थी। इस वर्ष 2020 में बस्तर की इमली का कारोबार लगभग 1हजार से 11 सौ करोड़ रुपए तक का हुआ।

बस्तर संभाग में वनोपज संग्रहण करना ग्रामीणों की जीवनशैली का हिस्सा है। बस्तर का पर्यावरण इमली के फल - फूल के लिए बहुत ही अनुकूल माना जाता है। एशिया में बस्तर की ही इमली में सबसे अधिक गुदा और खट्टा - मीठा स्वाद भी भरपूर होता है। इसीलिए बस्तर संभाग मुख्यालय में एशिया की सबसे बड़ी इमली मंडी स्थापित है।

यहां वनोपज संग्रहण के तहत 42हजार 800 क्विंटल इमली का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 80 हजार 191 क्विंटल से अधिक की खरीदी की जा चुकी है, साथ ही इमली बीज की भी खरीदी की जाती है। 

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के 31 मई 2020 की जारी रिपोर्ट के अनुसार लघु वनोपज संग्रहण में बस्तर संभाग के 1लाख 19 हजार 625 संग्राहक शामिल हुए। इन ग्राहकों के बीच 27 करोड़ 34 लाख से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। बस्तरिया इमली की दक्षिण भारत में सबसे अधिक मांग है। अच्छी क्वालिटी के होने से इमली की मांग और भी बढ़ती जा रही है।

बस्तर की इमली से कैंडी और अन्य खाद्य सामग्री बनाई जाती है। सूखी इमली की खरीदी सबसे अधिक होती है। इमली के बाजार में प्रतिदिन बोली लगाई जाती है। इसकी कीमतों में निरन्तर उतार-चढ़ाव होता रहता है। बीते वर्ष 2017-18 वित्तीय वर्ष में इमली मंडी का ₹45 करोड़ का कारोबार हुआ था।


Post a Comment

4 Comments

  1. लेखक ओझाSeptember 11, 2020 at 5:48 AM

    ������

    ReplyDelete
  2. The King Casino: Your top pick - SEPTCASINO.COM
    The King Casino: Your 더킹카지노 회원가입 top pick. 토토 분석 사이트 Play the best slots and other games for fun. 벳 인포 Play online for real 더킹카지노 도메인 money or free. bet365 Play the most popular slots

    ReplyDelete

If you have any doubts. Let me know.