हम सभी विश्व और भारत के मानचित्र(नक्शा) से परिचित हैं। हमें स्कूली शिक्षा के दौरान भारत के नक्शे के बारे में पढ़ाया और बताया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं? भारत के नक्शे का आविष्कार किसने किया, अर्थात इसे किसने बनाया?
इस लेख में आप जान सकते हैं कि भारत के नक्शे का निर्माण किसने किया था?
जैसा कि आप सभी जानते हैं, ऐतिहासिक काल से ही भारत के मानचित्र को दर्शाया जाता रहा है। हम इस लेख में भारत मानचित्र के निर्माणकर्ता तीन व्यक्तियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अलग-अलग कालखंड में भारत के मानचित्र का निर्माण किया था।
इरेटोस्थनीज - 300 ईसा पूर्व में ग्रीस के गणितज्ञ इरेटोस्थनीज को ग्रीस के शासक सिकंंदर ने पहली बार भारत के मानचित्र को तैयार करने का आदेश दिया था।
टॉलमी - इरेटोस्थनीज के बाद टॉलमी भारत आए और दूसरी शताब्दी में 'भारत का भूगोल' नामक पुस्तक लिखी। इनके द्वारा निर्मित मानचित्र इरेटोस्थनीज से थोड़ा बेहतर थी, लेकिन थोड़ी अजीब दिखाई देती थी।
विलियम लैंबटन - विलियम लैंबटन ने भारत के दक्षिणी क्षेत्र मद्रास से मानचित्र बनाने का कार्य शुरू किया था। उन्होंने इसके लिए 'सरल त्रिकोण विधि' का इस्तेमाल किया था। इस पर लगातार 18 साल तक कार्य करने के बावजूद विलियम ने भारत के मानचित्र के एक- तिहाई हिस्से को भी पूरा नहीं बना पाए। इसके बाद विलियम के स्थान पर जॉर्ज एवरेस्ट को नियुक्त किया गया।
जॉर्ज एवरेस्ट -
जॉर्ज एवरेस्ट ने त्रिकोणमिति के सरल तकनीकों का उपयोग करके भारत के मानचित्र को बनाया और उत्तर में एवरेस्ट की ऊंचाई को मापा। इसकी ऊंचाई का माप लगभग 99.75% सटीक था। यही कारण है कि दुनिया के सर्वोच्च शिखर का नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर माउंट एवरेस्ट रखा गया। अतः हम मान सकते हैं कि जॉर्ज एवरेस्ट भारत का सटीक मानचित्र(नक्शा) बनाया था।
1 Comments
Gud
ReplyDeleteIf you have any doubts. Let me know.