ad

क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा देने के लिए 44 देशों को किया जा रहा आमंत्रित


• क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा देने के लिए देश ने 44 देशों की मेजबानी की है। क्रिप्टो करेंसी एडॉप्शन की दिशा में देशों को प्रोत्साहित करने के लिए एल सल्वोडार ने 44 देशों को आमंत्रित किया है।

• यह देश एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिकी क्षेत्र से होंगे। इस बैठक में फाइनेंशियल इंक्लूजन और डिजिटल इकोनामी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। 

• अफ्रीका की दो बड़ी अर्थव्यवस्था इजिप्ट और नाइजीरिया इसमें शामिल होंगे। सितंबर 2021 में एल सल्वोडार बिटकॉइन को अपनी आधिकारिक मुद्रा घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। 

स्लेंडर लोरिस वन्य जीव अभ्यारण बनाने की बात तमिलनाडु राज्य में चल रही है।

• तमिलनाडु के वन मंत्री ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु में एंडेंजर्ड स्पेसीज के लिए एक सेंचुरी बनाने की दिशा में प्लानिंग हो रही है। इसके साथ ही तमिलनाडु के karur, dindigul, और tiruchi जिलों से लगे वन क्षेत्रों को मिलाकर slender loris wildlife sancturary बनाने पर भी बात चल रही है। 

• सलेंडर लॉरिस ज्यादातर करूर और डिंडीगुल फॉरेस्ट डिविजन में पाया जाता है। इसकी औसत लंबाई 18 से 26 सेंटीमीटर होती है। इसका वजन 85 से 350 ग्राम तक होता है। 

• IUCN ने इसे अपनी रेड डाटा लिस्ट में एंडेंजर्ड स्पीशीज के रूप में सूचीबद्ध कर रखा है जो भारत और श्रीलंका का नेटिव स्पीशीज है। 

• स्लेंडर लोरिस ट्रॉपिकल, रेनफॉरेस्ट स्क्रब फॉरेस्ट, सेमी - डिसीड्यूस फॉरेस्ट और स्वैंप्स क्षेत्रों में पाया जाता है।

'भारत टैप ' पहल की शुरुआत

• देश में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति लोगों को सजग बनाने के लिए एक 'प्लंबेक्स इंडिया' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

• इसमें नल से संबंधित उपकरणों पानी और स्वच्छता उद्योग से संबंधित उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया गया। 

• ' भारत टैप ' पहल का यही उद्देश्य है। इसके तहत कम प्रवाह वाले सैनेट्रीवेयर्स बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराए जाएंगे। और इस तरह स्रोत पर पानी की खपत में कमी आएगी।





Post a Comment

0 Comments