ad

देश में मीठी क्रांति को दिया जा रहा बढ़ावा


मीठी क्रांति की पहल

बीते 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार देश में मीठी क्रांति लाने के लिए बहुत गंभीरता से काम कर रही है। 

मीठी क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत वर्ष 2020 में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन शुरू किया गया।

हर वर्ष 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है यह दिवस लोगो और धरती को स्वस्थ रखने में मधुमक्खियों तथा अन्य परागणको अहम भूमिका उनके जीवन में चुनौतियों और विविधता के संबंध में जागरूकता फैलाने को लेकर मनाया जाता है।

2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में घोषित किया है। इसी दिन आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक के जनक कहे जाने वाले एंटोन जानसा का जन्म 1734 में स्लोवेनिया में हुआ था।

विश्व आर्थिक मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 22 से 26 मई तक आगोश में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

भारत अगले वर्ष जी-20 की अध्यक्षता बनने जा रहा है। बता दें कि विश्व आर्थिक मंच की शुरुआत एक गैर लाभकारी संस्था के तौर पर साल 1971 में हुई थी।

इसका मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा में है यह एक स्वतंत्र संस्था है जो निष्पक्ष होकर दुनिया के विशेष हितों के लिए कार्य करती है।

यह संस्था निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के अलग-अलग संस्थानों के बीच सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद करता है।

विश्व आर्थिक मंच के 4 वार्षिक बैठक
 - विश्व आर्थिक मंच वार्षिक महोत्सव
- न्यू चैंपियंस वार्षिक महोत्सव
- ग्लोबल फ्यूचर काउंसिल वार्षिक       महोत्सव
- इंडस्ट्री स्ट्रेटजी मीटिंग 

'निर्मल जल प्रयास' की पहल

आवास और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैसों के लिए मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नारेडको (NAREDCO) माही की एक निर्मल जल प्रयास नामक पहल की शुरुआत की है।

इस पहल के तहत हर वर्ष 500 करोड़ लीटर पानी बचाने के लिए काम किया जाएगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के संरक्षण में स्थापित राष्ट्रीय रियल स्टेट विकास परिषद यानी कि (NAREDCO)  राष्ट्रीय स्तर का एक शीर्ष निकाय है। यह रियल स्टेट विकास के विभिन्न पहलुओं में शामिल हित धारकों का प्रतिनिधित्व करता है। 

सन 2021 में इसी नारेडको की एक महिला शाखा की स्थापना की गई। जिसे नारेडको माही कहा जाता है। यह महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और रियल एस्टेट क्षेत्र व संबद्ध क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी।

Post a Comment

0 Comments