Anti Aging Tips
हमारे आस-पास कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने उम्र को मात दे दी है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो अपनी उम्र से 10 साल बड़े दिखते हैं। इस अंतर का कारण कई तरह की जीवनशैली और खान-पान की आदतें हैं। अगर आप भी उम्र को मात देकर हमेशा जवां और आकर्षक दिखना चाहते हैं, तो आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
अच्छा खाएं
हम जो खाते हैं, उसी के अनुसार हमारा शरीर बनता है, इसलिए हमें हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए। प्रोटीन, विटामिन और कई तरह के मिनरल्स से शरीर मजबूत बनता है। अपने खाने में फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें। तले और अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। इनके सेवन से त्वचा की चमक कम होती है और उम्र से पहले झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। बालों का झड़ना या सफेद होना भी काफी हद तक हमारे खाने-पीने की आदतों से जुड़ा है। पौष्टिक खाना खाने से बढ़ती उम्र के साथ भी शरीर तरोताजा और जवां बना रहता है।
पूरी नींद लें
नींद के शरीर पर पड़ने वाले असर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शरीर को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। नींद हमारे शरीर को खुद को रिपेयर करने का मौका देती है। अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फायदेमंद होती है, इसलिए अगर आप उम्र को मात देना चाहते हैं तो समय पर और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है।
धूम्रपान से दूर रहें
धूम्रपान से शरीर के स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। यह शारीरिक और मानसिक दोनों ही दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपान से शरीर पर बढ़ती उम्र के लक्षण भी जल्दी दिखने लगते हैं। फेफड़ों में संक्रमण होने पर शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में दिक्कत होने लगती है, जिससे शरीर के सभी अंगों की क्रियाशीलता प्रभावित होती है। शराब के सेवन से भी चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं और उम्र से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
बाहर से भी शरीर को बचाना जरूरी है। धूप में निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे टैनिंग नहीं होती और झुर्रियों से भी राहत मिलती है। इसके अलावा धूप में शरीर को ढककर रखना और छाते का इस्तेमाल करना भी सही कदम हो सकता है।
चिंताओं से मुक्ति पाना जरूरी
तनावग्रस्त और चिंतित रहने से शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। तनाव के कारण शरीर में स्ट्रेस हॉरमोन कॉर्टिसोल रिलीज होता है। कॉर्टिसोल शरीर में पाए जाने वाले कोलेजन प्रोटीन को तोड़ता है। यह प्रोटीन त्वचा को जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसी कारण तनाव के कारण चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। बुढ़ापे के अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
नियमित व्यायाम
सक्रिय जीवनशैली और नियमित व्यायाम उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। व्यायाम से चेहरे की झुर्रियाँ दूर होती हैं और शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। नियमित व्यायाम से त्वचा की चमक बनी रहती है और आप तरोताज़ा महसूस करते हैं। व्यायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर होती है, जिसका सभी अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
0 Comments
If you have any doubts. Let me know.