ad

Red Bull कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

Red Bull एनर्जी ड्रिंक 

जैसे कि आप सभी जानते हैं मूड फ्रेश करने के लिए सभी एनर्जी ड्रिंक लेते हैं। कई तरह के एनर्जी ड्रिंक कंपनियां प्रोवाइड करती हैं। उनमें सबसे बेहतरीन और ज्यादा पीने वाली एनर्जी ड्रिंक रेड बुल है। रेड बुल सबसे महंगी ड्रिंक में से एक है। उसके बावजूद रेड बुल आज दुनिया में सबसे ज्यादा चलने वाली कंपनियों में से एक है। जिसकी वैल्यू लगभग 20 बिलियन डॉलर है। पहले 1 साल में इसकी कीमत एक मिलियन कैन हुआ करती थी और आज हर घंटे लगभग 8,3000 कैन बिकता है। 

कैसे हुई रेड बुल की शुरुआत?

रेड बुल कंपनी के शुरुआत के बारे में आप सभी ने कहीं ना कहीं पढ़ा और सुना ही होगा। जैसे कि इसकी शुरुआत 1984 में ऑस्ट्रेलिया से हुई थी और इस कंपनी को बनाने वाले chaleo yoovidihya जो थाईलैंड के रहने वाले थे। रेडबुल की शुरुआत 1976 में (krating daeng) क्रेटिंग डेंग नाम से हुई थी, फिर बाद में इसका नाम बदलकर रेड बुल कर दिया गया।

Chaleo yoovidihya जब अपने भाई के शॉप पर केमिस्ट का काम करते थे उन्होंने काम के दौरान यह गौर किया कि थाईलैंड में जितने भी ड्राइवर हों या ओवरनाइट काम करने वाले लोग हों, जिन्हें दिन-रात जागकर काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत थी, ऐसे लोगों के लिए उस समय एनर्जी ड्रिंक के रूप में जैसे दवाई या सिरप या टॉनिक उपलब्ध कराई जाती थी। जो एनर्जी ड्रिंक का काम करती थी। और यह सारी एनर्जी ड्रिंक बाहर देशों से थाईलैंड में मंगवाई जाती थी। इतना सब कुछ देखने के बाद Chaleo yoovidihya ने सोचा कि क्यों ना मेड इन थाईलैंड का अपना एनर्जी ड्रिंक की शुरुआत की जाए। इन्होंने उस समय थाईलैंड में क्रेटिंग डेंग नाम से एनर्जी ड्रिंक की शुरुआत की थी।

दुनिया में कब प्रचलित हुई रेड बुल एनर्जी ड्रिंक ?

रेड बुल को दुनिया में फेमस करने का सबसे बड़ा हाथ एक ऑस्ट्रियाई डाइट्रीच मेट्सचिट्ज बिजनेसमैन का था। जो 1982 में थाईलैंड में क्रेटिंग डेंग एनर्जी ड्रिंक का स्वाद लिया था। इसके पीने के बाद उन्हें बहुत अच्छा और पॉवरफुल जैसा महसूस हुआ। उन्हें यह ड्रिंक बहुत पसंद आई। उन्होंने इसे पीने के बाद इसके संस्थापक Chaleo yoovidihya से सीधी बात की। डाइट्रीच मेट्सचिट्ज ने इस कंपनी को वर्ल्ड वाइड करने के लिए अपनी बात सामने रखी। Chaleo yoovidihya ने भी अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए उनकी बात स्वीकार ली। वहां से दोनों एक पार्टनर की तरह आधे आधे हिस्से के भागीदार के रूप में काम करने लगे। उस समय ऑस्ट्रेलिया में इस कंपनी की रजिस्ट्री करने के बाद इस एनर्जी ड्रिंक की शुरुआत की गई। फिर बाद में 1987 में इसे रेड बुल के नाम से लांच किया गया था।

कौन से फार्मूले से लोगों के बीच आया रेड बुल का नाम 
 
1. लोगों के जुबां पर रेड बुल का नाम लाने के लिए सबसे पहले इस कंपनी ने ऑडियंस को टारगेट किया। जैसे कॉलेज, पार्टीज, क्लब्स में 16 से 30 लोगों के बीच रेड बुल का सैंपल लाया। पार्टी और क्लब में लोगों को अल्कोहल के साथ रेड बुल एनर्जी ड्रिंक को फ्री में दिया जाता था। जिससे लोगों को इस एनर्जी ड्रिंक के बारे में पता चला।

2. गोरिल्ला मार्केटिंग का उपयोग किया गया। जैसे रेड बुल के बड़े कैन को कार में लगाकर लोगों के बीच घुमाया गया और सैंपल के रूप में फ्री में रेड बुल दिया जाता था। ताकि लोगों को रेड बुल नाम का ब्रांड पता चल सके। यह एक तरह का ब्रांड जागरूक करना था। 

3. स्पॉन्सरशिप और इवेंट्स कराए गए। खासकर स्पोर्ट्स के इवेंट्स रखे गए। और स्पोर्ट्स के प्रतिभागियों को रेड बुल एनर्जी ड्रिंक फ्री में दिया जाता था ताकि उनको एक पावर एनर्जी महसूस हो और इस रेड बुल को हमेशा के लिए याद रखें।

रेड बुल का अपना टीम

- आज 1000 से ज्यादा एथेल्ट्स रेड बुल के अंडर है।
- 5 से ज्यादा फुटबॉल क्लब्स टीम रेडबुल की है।
- रेड बुल की अपनी आइस हॉकी टीम है।  - रेड बुल साल में 1250 से भी ज्यादा  इवेंट्स कल्चर और स्पोर्ट्स को कंडक्ट करता है।
- रेड बुल अपने ब्रांड के लिए एडवेंचर और एनर्जेटिक इवेंट्स कराता है।

4. रेड बुल अपने प्रचार के लिए प्रिंट मीडिया और टीवी एडवर्टाइजमेंट करात है। रेड बुल का अपना न्यूज़पेपर रेड बुल बुलेटिन नाम से चलता है। इसका अपना रेड बुल नाम से टीवी चैनल भी है। 

आज के समय में सोशल मीडिया पर 
Youtube  - 9.9 मिलियन
Instagram - 14 मिलियन
Facebook - 4 करोड़ 48 लाख फॉलोवर्स हैं। 

Post a Comment

1 Comments

  1. Emperor Casino | Shootercasino
    For our players, 제왕카지노 the Emperor Casino offer a 온카지노 unique experience in online casino septcasino gaming. It is a world-renowned casino of the casino industry. Enjoy our unique

    ReplyDelete

If you have any doubts. Let me know.