देश में सुरक्षित सुविधाओं के लिए ऑनलाइन की शुरुआत की गई है। लेकिन इस ऑनलाइन के आड़ में ऑनलाइन ठगी के भी अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के विकास के साथ-साथ साइबर क्राइम को भी बढ़ावा मिलता जा रहा है। जिसमें खासकर महिलाएं एवं बच्चों को टारगेट किया जा रहा है। इस बढ़ते अपराध को देखते हुए भारत सरकार ने अभी हाल ही में साइबर सुरक्षा के लिए एक मजबूत एक्शन प्लान बनाया है और साथ ही इस पर एक बड़ा कदम उठाते हुए साइबर दोस्त लांच किया। साइबर अपराध को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा साइबर दोस्त @cyberdost नाम से एक टि्वटर हैंडल लॉन्च किया है।
ऑनलाइन काम करने के दौरान साइबर अपराधी ठगी करने के लिए और सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सरकार द्वारा इस टि्वटर हैंडल पर ऑनलाइन ठगी के मामलों में लोगों की मदद की जाएगी।
टि्वटर हैंडल द्वारा शॉर्ट वीडियोस, इमेजेस, और क्रिएटिव के जरिए लगभग 1066 से अधिक साइबर सेफ्टी टिप्स को ट्वीट किया है। साथ ही साइबर क्राइम को रोकने के लिए रेडियो कैंपेन भी चलाया जा रहा है। और लगभग 100 करोड़ से अधिक जागरूकता s.m.s. भी लोगों तक पहुंचाया गया है। इस क्राइम को रोकने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते अपराध को खत्म करने का है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल की शुरूआत की गई है।
राष्ट्रीय क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियां दी जा रही है। साइबर दोस्त के जरिए फेक न्यूज़, ऑनलाइन बैंकिंग की धोखाधड़ी, इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर सिक्योरिटी एवं लोगों को जागरूक करने संबंधित जानकारियां दी गई हैं।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसमें अभी तक लगभग 7 करोड़ 60 लाख लोग इस पोर्टल को विजिट कर चुके हैं, और लगभग 8.5 लाख से अधिक शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हो चुकी हैं। साथ ही लगभग साढ़े सोलह हजार FIR दर्ज की जा चुकी है।
2 Comments
Thanks for information.
ReplyDeleteThankyou
DeleteIf you have any doubts. Let me know.