Red Ant Chutney
भारत अपने अलग-अलग किस्म के पकवानों के लिए काफी मशहूर है। यहां जितने भी प्रकार के टेस्ट वाले व्यंजन मिलते हैं, उतने शायद ही दुनिया के किसी दूसरे देश में मिलते होंगे। कई तो ऐसी भी चीजें हैं जिसे पहली बार सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है। ऐसे ही कुछ अनसुनी डिश के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जिसे देख और सुन कर आप भी चौंक जाएंगे। चलिए बिना देरी किए बताते हैं... क्या आप जानते हैं कि भारत के एक राज्य में लाल चींटी की चटनी खाई जाती है?छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक आदिवासी डिश बड़े ही शौक से खाई जाती है। इस व्यंजन का नाम है चापड़ा, जो एक प्रकार की चटनी होती है। हैरत की बात ये है कि ये चटनी लाल चींटी से बनती है। पहले लाल चींटियों और उनके अंडों को इकठ्ठा किया जाता है और फिर उन्हें पीसकर इस चटनी को बनाया जाता है जो स्वाद में बेहद तीखी चटपटी सी होती है।
बस्तर में खाई जाती है लाल चींटी की चटनी
बस्तर इलाके में रहने वाली आदिवासी लोगों के हर जलसे और खुशी के मौके पर इस चटनी को बनाया जाता है और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। पुदीने की चटनी, मिर्च और लहसुन की चटनी या आम की चटनी तो आपने खाई ही होगी और वो आपको पसंद भी होगी। अगर लाल चींटी की चटनी का टेस्ट आपको समझना है तो एक बार बस्तर आकर जरूर चखिए। आपको अपने आप ही पता चल जायेगा इस लाजवाब लाल चींटी की चटनी का स्वाद।
कैसे बनती है चींटी की चटनी?
गांव के लोग जंगल में घूमते हैं और जंगल के पेड़ों से चींटी और उसके अंडे को उसकी बांबी से उठाते हैं। इसके बाद चींटियों और उसके अंडों को पीसा जाता है। पीसने के बाद उसे अच्छे से सुखाया जाता है। इसके बाद बड़ी ओखली में उसे डालकर अच्छे से मूसल के जरिए और पीसा जाता है। फिर इसमें टमाटर, धनिया, लहसुन, अदरक, मिर्च, नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर फिर से पीसा जाता है। पिसने के बाद नारंगी रंग की चपड़ा चटनी बनकर तैयार होती है।
जानें चटनी के जबरदस्त फायदे
स्वाद में तो ये चटनी कमाल की तो होती ही है, लेकिन इसके साथ इसमें कई औषधीय लाभ भी होते हैं। चींटी में पाया जाने वाला फॉर्मिट एसिड पेट में जाकर अंदर मौजूद कीटाणू से लड़ता है और अगर किसी का पेट खराब है तो उसे भी ठीक करने में मदद करता है। इस चटनी में प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक भी भारी मात्रा में होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस चटनी को खाने से पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती है।
1 Comments
chatni 😇 bhaali ghaani laagee se
ReplyDeleteIf you have any doubts. Let me know.